क्रिकेट विश्व कप : अजेय लगती है गांगुली-द्रविड़ की 'साझेदारी'
गांगुली ने 1999 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 318 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया था। उस मैच में गांगुली ने 158 गेंदों पर 17 चौकों और सात छक्कों की मदद से 183 रन बनाए थे जबकि द्रविड़ ने 129 गेंदों पर 17 चौकों की सहायता से 145 रन जोड़े थे।
उस मैच में भारत ने छह विकेट पर 373 रन बनाए थे। 12 वर्ष और दो संस्करण बीत जाने के बाद भी गांगुली और द्रविड़ का यह रिकार्ड अजेय है। विश्व कप ही नहीं, बल्कि दूसरे विकेट के लिए यह एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।
विश्व कप में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड पाकिस्तान के सईद अनवर और वजाहतुल्ला वस्ती के नाम है, जिन्होंने 1999 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 194 रन जोड़े थे। दूसरी ओर, तीसरे विकेट के लिए भारत के द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने 1999 विश्व कप में ही 237 (नाबाद) रन जोड़े थे।
अलग-अलग विकेटों के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले भारतीयों में कपिल देव और सैयद किरमानी का भी नाम शामिल है। कपिल और विकेटकीपर बल्लेबाज किरमानी ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ नौवें विकेट के लिए नाबाद 126 रन जोड़े थे। यह रिकार्ड 28 वर्षो से अजेय है। कपिल ने उस मैच में नाबाद 175 रन बनाए थे जबकि किरमानी 24 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications