Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्मिथ की निगाह में भारत है सम्भावित चैम्पियन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक स्मिथ ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड रेडियो शो के ताजातरीन अंक में स्वीकार किया कि घरेलू परिस्थितियों में मेजबान टीमों को हराना बेहद कठिन काम है और इस लिहाज से भारत का पलड़ा काफी भारी है।

इस सप्ताह प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान स्मिथ ने कहा, "आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में घरेलू टीमों को हमेशा फायदा पहुंचता है। इन टीमों को हराना मुश्किल होता है। ऐसे में भारत और श्रीलंका को हराना बेहद कठिन काम होगा। भारतीय टीम जिस तरह की लय में है, उसे देखते हुए मैं उसे संभावित चैम्पियन मानकर चल रहा हूं।"

अपनी टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम को सावधानी के साथ हर क्षेत्र में अच्छा खेल दिखाना होगा। स्मिथ ने कहा, "हमें हमेशा सजग और 100 फीसदी प्रदर्शन करना होगा। मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा चार टीमें ऐसी हैं, जिनमें विश्व कप जीतने का माद्दा है। इस कारण यह विश्व कप काफी रोमांचक होगा।"

विश्व कप का आयोजन 19 फरवरी से होना है। इस बार इसकी मेजबानी भारत के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश के पास भी है। पाकिस्तान भी संयुक्त मेजबान था लेकिन आतंकवादी घटनाओं के कारण 2009 में उससे मेजबानी छीन ली गई थी। विश्व कप का उद्घाटन ढाका में होगा जबकि खिताबी मुकाबला मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 28, 2011, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+