ब्राजील से भिड़ने को लेकर चिंतित नहीं हैं पुर्तगाल के कोच
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट्स डॉट कॉम' ने कार्लोस के हवाले से लिखा है, "कोई भी टीम मेरी रातों की नींद नहीं हराम कर सकती। मैं मानता हूं कि ब्राजील टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं लेकिन फिलहाल मैं उनके बारे में नहीं बल्कि अपनी टीम की क्षमताओं के बारे में सोच रहा हूं। मैं मानता हूं कि मेरी टीम ब्राजील से एक कदम आगे है।"
ब्राजील और पुर्तगाल को आइवरी कोस्ट और दक्षिण कोरिया के साथ ग्रुप-जी में रखा गया है। फुटबाल टीम में कुल 32 टीमें शिरकत करेंगी।
कार्लोस ने अपनी टीम के दूसरे दौर में पहुंचने की संभावना को लेकर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा, "विश्व कप शुरू होने में अभी छह महीने का वक्त है। मुझे यह देखना होगा कि मेरे कौन-कौन से खिलाड़ी विश्व कप के लिए फिट रह पाते हैं। फिलहाल मैं अपनी टीम की संभावनाओं के बारे में कुछ नहीं कर सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications