हसी और हौरित्ज विश्व कप से बाहर
आस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में हसी की जगह बल्लेबाज कैलम फग्र्यूसन को जबकि हौरित्ज के स्थान पर तस्मानिया के स्पिनर जेसन क्रेजा को शामिल किया गया है।
समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' ने राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच के हवाले से लिखा है, "एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में फग्र्यूसन का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में शानदार प्रदर्शन किए थे। हमे लगता है कि भारतीय उपमहाद्वीप में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
हसी इन दिनों मांसपेशियों की खिंचाव से जूझ रहे हैं जबकि हौरित्ज कंधे की चोट से परेशान हैं। चोट के कारण हसी हाल ही में सम्पन्न इंग्लैंड के खिलाफ सात मैंचों की एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे।
पत्र के मुताबिक हिल्डिच ने कहा, "क्रेजा ने अपने टेस्ट करियर का आगाज भारत के खिलाफ 2008 में किया था। उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में 12 विकेट झटके थे। क्रेजा भारतीय परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं। मुझे लगता है कि वह हमारी टीम के अहम खिलाड़ी साबित होंगे।"
क्रेजा ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए श्रृंखला के अंतिम मुकाबले में अपने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने इस मुकाबले में 53 रन खर्च कर दो विकेट झटके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications