क्रिकेट विश्व कप : नीदरलैंड्स के 2 विकेट गिरे (लीड-2)
नीदरलैंड्स ने सलामी बल्लेबाज एलेक्सेई कर्वेजी और विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्ले बारेसी के विकेट गंवाए हैं। कर्वेजी 16 रन बनाकर टिम ब्रेस्नन की गेंद पर मैट प्रायर के हाथों लपके गए जबकि बारेसी को ग्रीम स्वान ने प्रायर के हाथों स्टम्प कराया।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। कार्वेजी पहले विदा हुए जबकि बारेसी का विकेट 58 रन के कुल योग पर गिरा। टॉम कूपर ने 36 गेंदों पर दो चौको की मदद से 23 रन बनाए हैं जबकि रेयान टेन डोशेट 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
विश्व कप के 11वें संस्करण में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। इंग्लिश टीम की कमान एंड्रयू स्ट्रॉस के हाथों में है जबकि नीदरलैंड्स की कप्तानी पीटर बोरेन कर रहे हैं।
इंग्लैंड ने इस मैच के लिए हरफनमौला रवि बोपारा को मौका दिया है जबकि स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।
पाकिस्तान के असद रउफ और ब्रूस ऑक्सफोर्ड इस मैच के अम्पायर हैं। श्रीलंका के कुमार धर्मसेना टीवी अम्पायर हैं जबकि श्रीलंका के ही रंजन मदुगले मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications