सोमदेव ने सोमवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में स्पेन के गिलेर्मो ओलासो को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया। दूसरी ओर, बोपन्ना को चीनी ताइपे के खिलाड़ी लू येन सुन ने 6-4, 6-2 से हराया।
लू के हाथों एकल में हारने के बाद बोपन्ना अब युगल मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे। इस दौर में उनके जोड़ीदार खुद लू होंेगे। लू और बोपन्ना को दूसरी वरीयता दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।