Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल-4 में नहीं खेल सकेंगे गांगुली

आईपीएल की सबसे नई कोच्चि फ्रेंचाइजी टीम ने गांगुली को अपने साथ जोड़ने के सम्बंध में आईपीएल गवर्निग काउंसिल से अनुरोध किया था। आठ और नौ जनवरी की नीलामी प्रक्रिया में किसी टीम ने गांगुली के लिए बोली नहीं लगाई थी।

इसके बाद काउंसिल ने इसका फैसला आईपीएल की बाकी की नौ फ्रेंचाइजी टीमों पर छोड़ते हुए शुक्रवार को इस सम्बंध में एक बैठक बलाई थी। इस सम्बंध में फ्रेंचाइजी टीमों ने शुक्रवार को अपना मत जारी करते हुए कोच्चि द्वारा गांगुली को अपने साथ जोड़ने को लेकर आपत्ति जताई।

गांगुली के अलावा वीआरवी सिंह और वसीम जाफर को भी नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। कोच्चि ने नीलामी के बाद गांगुली से सम्पर्क किया था क्योंकि उसके मालिकों का मानना था कि उनके साथ कम से कम एक विशुद्ध भारतीय बल्लेबाज रहना चाहिए लेकिन इसे लेकर अन्य फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद गांगुली का आईपीएल सफर समाप्त हो चुका है।

आईपीएल के शुरुआती तीन संस्करणों में खेलने के बाद गांगुली ने आईपीएल-4 के लिए अपनी आधार कीमत 400,000 डॉलर रखी थी लेकिन पहले और दूसरे चरण की नीलामी के बाद भी उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इसके बाद विशेष हालात में की गई नीलामी में कई अन्य खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई गई लेकिन गांगुली को फिर कोई खरीददार नहीं मिला।

नीलामी के बाद नाइट राइर्ड्स के मालिक और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने कहा था कि वह गांगुली को अपनी टीम में वही भूमिका देने के बारे में विचार कर रहे हैं, जो भूमिका विजय माल्या ने बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम में आईपीएल-4 से अपना नाम वापस ले चुके पूर्व कप्तान अनिल कुम्बले को दी है। इसे लेकर शाहरुख कैम्प ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+