इंडियानापोलिस (अमेरिका), 21 जुलाई: फ्रांस के गिलीस साइमन ने रूस के दमित्रि तुर्सनोव को हराकर इंडियानापोलिस टेनिस चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा कर लिया है। सोमवार को खेले गये इस मैच में जीत कर साइमन ने अमरीका की जमीन पहला टाईटल अपने नाम किया है।
विश्व में 25वीं रैंक पर चल रहे साइमन ने तुर्सनोव को 6-4, 6-4 के सेटों से हराया। साइमन पहले भी इंडियानापोलिस में तीन बार चैंपियन रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में सैम क्वेरी को 6-3, 4-6, 6-4 से पराजित किया था।