Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शादी के बंधन में बंधने जा रही है ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, जानें कैसा है उनका दूूल्हा

नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली और देश को पहला पदक दिलाने वाली रेसलर साक्षी मलिक जल्द ही शादी करने वाली हैं। जी हां साक्षी इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने ये बात खुद एक इंटरव्यू के दौरान कही। बंगाली दैनिक अखबार आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षी इसी साल अपने साथी पुरुष पहलवान के साथ शादी कर सकती हैं। साक्षी मलिक ने सहवाग से मिलने का मांगा वक्त, देखिए क्या मिला जवाब

अखबार के साथ इंटरव्यू के दौरान साक्षी ने ना तो अपने होने वाले पति का नाम बताया और ना ही उनके बारे में ज्यादा बात की। उन्होंने कहा कि शादी हो जाने के बावजूद भी उनके खेल पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वो अगले टोक्यो ओलंपिक के लिए जी-जान से मेहनत करती रहेगीं।

साक्षी मलिक की बचपन की ख्वाहिश हुई पूरी, AIR INDIA और रेलवे ने दिया 'खास' तोहफा

बिना अपने जीवनसाथी का नाम लेते हुए साक्षी ने कहा कि वह बहुत सर्पोटिव हैं और मेरे सपनों को अपना मानते हैं। मैं उनसे शादी करके पति नहीं बल्कि एक दोस्त पाने वाली हूं। साक्षी ने कहा कि शादी के बाद भी अगले ओलंपिक खेलों के लिए उनकी तैयारियों पर कोई असर नहीं होगा। आपको बता दें कि साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में 58 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

Ind VS WI T2o LIVE: 143 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज, भारत की पारी में बारिश ने डाला खलल

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+