Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टिंटू लूका फाइनल में जगह बनाने में असफल

लंदन। ओलंपिक की 800 मीटर रेस स्‍पर्धा के सेमीफाइनल में टिंटू लूका अच्‍छी शुरूआत करने के बाद भी फाइनल में जगह नहीं बना पाई। 1:59:69 सेकेण्‍ड का समय निकालकर इस सत्र में अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाली केरल की इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल की हीट दो में छठा और ओवरआल 11 वां स्‍थान प्राप्‍त किया।

रेस के प्रारम्‍भ में उन्‍होने चौथा स्‍थान बनाये रखा लेकिन धीरे-धीरे वह अपने प्रतिद्वन्दियों से पिछड़ती चली गयी और अपनी हीट में छठे स्‍थान पर रहीं। लूका ने इससे पहले क्‍वार्टर फाइनल में 2:01:05 का समय निकालकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

इस स्‍पर्धा में पहले स्‍थान पर दक्षिण अफ्रीका की केस्‍टर सेमेन्‍या रहीं जिन्‍होने 01:57:67 सेकेण्‍ड में अपनी रेस पूरी की। दूसरे स्‍थान पर रूस की एलेना अर्जाकोवा और केन्‍या की जेनेथ जेप्‍कोसगेई बूसीनेई ने तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया।

इसके साथ ही इस स्‍पर्धा में भारत की पदक जीतने की सम्‍भावना समाप्‍त हो गयी है।

अब भारत की नज़र कुश्‍ती में खिलाडि़यों पर है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+