डेविस कप: फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे चोटिल राफेल नडाल
नई दिल्ली। यूएस ओपन के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद राफेल नडाल के प्रशंसकों को एक और झटका लगा है। खबर है कि घुटने में चोट के कारण अगले सप्ताहांत फ्रांस के खिलाफ स्पेन के डेविस कप मुकाबले में राफेल नहीं खेल पाएंगे। घुटने की चोट के कारण नडाल को अमेरिकी ओपन के मैच के बीच से हटने को भी बाध्य होना पड़ा था।
स्पेनिश टेनिस महासंघ ने शनिवार को नडाल के हटने की जानकारी दी।स्पेन टीम के कप्तान सर्गेई ब्रुगुएरा ने बयान में कहा, ''राफेल नडाल लिली में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। घुटने में चोट कल रात (शुक्रवार) को लगी जिसके कारण वह सेमीफाइनल मुकाबला भी नहीं खेल पाया।''उन्होंने कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही उबर जाएगा और डेविस कप में स्पेन की टीम के समर्थन के लिए हम उसके आभारी हैं।''
यूएस ओपन में बाहर:
नडाल जब यूएस ओपन के सेमीफाइनल मैच से हटे उस समय 2009 के चैम्पियन डेल पोत्रो 7-6, 6-2 से आगे थे। फाइनल में उन्हें 2011 और 2015 के चैम्पियन जोकोविच की चुनौती से पार पाना होगा जो आठवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे है। जोकोविच ने जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 6-4, 6-2 से शिकस्त देकर अपने 23वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह पक्की की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
