Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रज्जाक अहम भूमिका निभा सकते हैं : अकरम

पाकिस्तान को 1992 में विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज गेंदबाज अकरम का कहना है कि विश्व कप में हरफनमौला खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

वेबसाइट 'ईएसपीएन स्टार डॉट कॉम' ने अकरम के हवाले से लिखा है, "वह समय था जब इमरान खान, कपिल देव, इयान बॉथम और रिचर्ड हेडली नम्बर एक हरफनमौला खिलाड़ियों की श्रेणी में आते थे। आगामी विश्व कप में आस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन, भारत के यूसुफ पठान और पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं।"

अकरम ने कहा कि मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी उमर गुल पर होगी।

अकरम ने कहा, "मैंने रज्जाक के प्रदर्शन को नजदीक से देखा है। वह वॉटसन और पठान से ऊपर हैं। हालांकि वह थोड़ा गेंदबाजी क्षमताओं में पीछे है। रज्जाक को तेज गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा और उन्हें अपना क्षेत्ररक्षण सुधारना होगा।"

अकरम ने कहा कि अगर रज्जाक मानसिक रूप से दृढ़ और और शारीरिक रूप से मजबूत हो सकें तो वह निश्चत तौर पर मैन ऑफ द टूर्नामेंट होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, February 10, 2011, 21:30 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+