पर्थ एकदिवसीय : इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को दिए शुरुआती झटके (लीड-1)
ब्रैड हैडिन 41 गेंदों पर 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि केमरुन व्हाइट 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर हैडिन का साथ निभा रहे हैं।
आस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत टिम पेन और हैडिन ने की। पेन पांच रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। पेन का विकेट 16 के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद कैलम फग्यूर्सन 23 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को कैच थमाकर चलते बने। फग्यूर्सन का विकेट 35 के कुल योग पर गिरा। इंग्लैंड की ओर से प्लंकेट और एंडरसन ने एक-एक विकेट झटके हैं।
आस्ट्रेलिया की टीम में तेज गेंदबाज ब्रेट ली को इस मुकाबले में आराम दिया गया है जबकि स्पिन गेंदबाज जेसन क्रेजा अपने एकदिवसीय करियर का पहला मुकाबला खेल रहे हैं। सात मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 5-1 से आगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications