महिमा से प्यार, रिया से तकरार और भूपति से पंगा फिर भी 'पेस' हैं कमाल
नई दिल्ली। आज एक बार फिर से भारत के सुपर टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने अपने खेल से तहलका मचा दिया है। पेस ने रविवार को विंबलडन को मार्टिना हिंगिस के साथ मिक्स्ड डबल्स का खिताब अपने नाम किया है। यह ग्रैंडस्लैम जीतने वाली लिएंडर पेस सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।
42 का आंकड़ा पार करने वाले पेस की फुर्ती और फिटनेस देखकर हर टेनिस खिलाड़ी हैरान है। मालूम हो कि पेस के 16 ग्रैंडस्लैम में से 8 मिक्स्ड डबल्स और 8 मेन्स डबल्स का है। इनमें 5 विंबलडन, 4-4 यूएस व ऑस्ट्रेलियन ओपन और तीन फ्रेंच ओपन खिताब हैं।
Pics: फैशन और एड वर्ल्ड में भी चलता है सानिया का सिक्का..
टेनिस कोर्ट पर मधुर मुस्कान और शांत दिखने वाले लिएंडर पेस की निजी लाइफ में हमेशा ही उथुल-पुथल रही है इसी कारण वो मीडिया में वो हमेशा सुर्खियां बने रहे हैं। हालांकि लिएंडर पेस ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ पर मीडिया मेंकोई बयान नहीं दिया लेकिन उनका सब्र साल 2014 में तब जवाब दे दिया जब बात उनकी बेटी की आ गई है।
आईये लिएंडर पेस के बारे में और बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों में...

मुकंदर का सिकंदर
विंबलडन के सबसे उम्र दराज खिलाड़ी बनकर तहलका मचाने वाले लिएंडर पेस का करियर साल 2003 में ही समाप्त होने वाला था क्योंकि 2003 में विंबलडन जीतने के बाद पेस को ब्रेन ट्यूमर हो गया। तब डॉक्टरों ने कहा था कि पेस की सिर्फ छह महीने की जिंदगी बची है ऐसे में कोई दूसरा होता तो वो निराश हो जाता और वक्त के आगे संरेडर कर देता लेकिन पेस ने अपने मुकंदर से लड़ाई की और सिंकदर बनकर उभरे, उनका ऑप्रेशन सफल रहा और वो आज बिल्कुल फिट हैं।

महिमा चौधरी से मोहब्बत
लिएंडर पेस का बॉलीवुड की परदेश गर्ल महिमा चौधरी संग लंबा अफेयर रहा, दोनों ने करीब सात सालों तक डेटिंग की, कहा जाता है कि पेस के चक्कर में महिमा ने अपना फिल्मी करियर भी दांव पर लगा दिया था लेकिन ना जाने क्यों दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे की कोई शिकायत मीडिया में नहीं की।

रिया पिल्लई से तलाक
अभिनेता संजय दत्त से तलाक लेने के बाद मॉडल रिया पिल्लई साल 2005 में पेस की लाइफ में आयीं, दोनों साथ-साथ अमेरिका में रहते थे, दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन साल 2013 में दोनों के बीच का झगड़ा जग जाहिर हो गया क्योंकि दोनों के तलाक की खबर आयी। पेस ने रिया पर बुरी मां होने का आरोप लगाया और कहा कि वो इसी कारण अपनी बेटी के साथ रिया से अलग होना चाहते हैं, दोनों ने शादी नहीं की थी, बस लिव-इन रिलेशन में रहते थे इसलिए तलाक का सवाल नहीं होता है, रिया को अपनी लग्जरी लाइफ से फुरसत नहीं है इसलिए मैं अपनी बेटी के साथ अलग होना चाहता हूं। मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के हस्तेकक्षेप के बाद दोनों का मामला शांत हो गया, हालांकि दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन बेटी अभी भी मां के पास है।

राजधानी एक्सप्रेस
लिएंडर पेस ने साल 2014 में बॉलीवुड में कदम रखा फिल्म 'राजधानी एक्सप्रेस' के जरिये, हालांकि फिल्म तो चली नहीं लेकिन पेस के एक्टिंग की सबने तारीफ की। खबर है कि पेस को हॉलीवुड की भी फिल्मों के ऑफर मिले हैं।

महेश भूपति से पंगा
कभी दो दोस्तों की तरह पेस और भूपति की जोड़ी मशहूर थी लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा और लोकप्रियता ने दोनों के रिश्तों में खटास पैदा कर दी और आलम यह है कि आज दोनों एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखते हैं जिसके कारण ही लंदन ओलिंपिक में टेनिस की दो टीमें भेजी गयी थीं जिसमें एक टीम में लिएंडर पेस और विष्णुवद्र्धन की जोड़ी थी तो दूसरी में महेश भूपति और रोहन वोपन्ना की। लिएंडर पेस व महेश भूपति के बीच इस हद तक झगड़ा है कि ये दोनों एक-दूसरे से बातचीत भी नहीं करते। ऐसा ही झगड़ा लिएंडर पेस और राहुल वोपन्ना के बीच भी बताया जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications