वॉटसन का अर्धशतक, आस्ट्रेलिया के 100 रन पूरें (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 15.3 ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 100 रन बना लिए थे। वॉटसन 58 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 69 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उनके जोड़ीदार शॉन मार्श ने 35 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए थे। वॉटसन ने 40 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
इस मैच के लिए मेहमान टीम ने तीन परिवर्तन किये हैं। खराब फार्म में चल रहे मिशेल जानसन के स्थान पर तेज गेंदबाज क्लिंटन मैके को टीम में जगह मिली है जबकि एडम वोग्स, मोएसिस हेनरिक्स का और बेन हिफेनहास तेज गेंदबाज पीटर सिडल का स्थान लेंगे।
मैके को ब्रेट ली के स्थान पर भारत बुलाया गया है। ली कोहनी में चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। हेनरिक्स और सिडल भी चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। हेनरिक्स की मांसपेशी में खिंचाव था जबकि सिडल को पीठ में तकलीफ थी।
भारतीय टीम ने भी दो परिवर्तन किये हैं। चार मैचों तक इंतजार करने के बाद आखिरकार मुनाफ पटेल को खेलने का मौका मिल गया। उन्हें ईशांत शर्मा के स्थान पर अंतिम-11 में जगह दी गई है जबकि विराट कोहली के स्थान पर गौतम गंभीर की वापसी हुई है।
गंभीर को दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले के दौरान क्षेत्ररक्षण करते वक्त मेहमान कप्तान रिकी पोंटिंग के एक शॉट से गले में चोट लग गई थी। वह मोहली में खेले गए चौथे मुकाबले में नहीं खेल सके थे। उनका स्थान कोहली ने लिया था।
सात मैचों की श्रृंखला के चौथे मुकाबले में भारत को 24 रनों से हराकर आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 2-2 की बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले में उसे छह विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई थी।
पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रनों से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications