Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गुवाहाटी में साख बचाने का आखिरी मौका

सात मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम पहले ही 3-2 की बढ़त बना चुकी है। गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम में अगर मेहमान टीम जीत हासिल करती है तो श्रृंखला उसके नाम दर्ज हो जाएगी और भारतीय टीम के लिए इस श्रृंखला में सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। इसका मतलब कि श्रृंखला में बने रहने और जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में यहां जीत दर्ज करनी होगी।

भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब उसकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण है। भारतीय टीम के गेंदबाज श्रृंखला में अब तक कोई छाप नहीं छोड़ सके हैं। आशीष नेहरा, प्रवीण कुमार और मुनाफ पटेल का लचर प्रदर्शन धौनी के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है, जैसा कि हैदराबाद में हुआ था। यहां आस्ट्रेलियाई टीम 350 रनों तक पहुंच गई थी। हैदराबाद और पहले के मैचों भी भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण औसत दर्जे का रहा।

धौनी के लिए सुकून भरी बात यह है कि उनका सबसे मजबूत हथियार यानी बल्लेबाजी पूरी लय में है। टीम का अमूमन हर बल्लेबाज फार्म में है। हैदराबाद में सचिन तेंदुलकर की शानदार 175 रनों की पारी से भी कप्तान धौनी के हौंसले बुलंद हैं। युवराज सिंह और खुद धौनी के बल्ले से भी अच्छे-खासे रन बन रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम का पूरा दारोमदार बल्लेबाजों पर ही होगा।

उधर, श्रृंखला में बढ़त बना चुकी आस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। कप्तान रिकी पोंटिंग के लिए चिंता की बात उनके गेंदबाज जरूर होंगे। सचिन के हाथों अपने गेदंबाजों की पिटाई शायद ही वह भूले हों। उनके लिए एक बड़ी चुनौती सचिन के बल्ले को खामोश करने की होगी। उनकी हर रणनीति भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम पर अंकुश लगाने की ही रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+