फल्टन की छुट्टी, वॉटलिंग का तीसरे टेस्ट में खेलना तय
फल्टन के स्थान पर बेहतरीन फार्म में चल रहे युवा बल्लेबाज ब्रेडले वॉटलिंग को टीम में जगह दी गई है। ब्रेडले का शुक्रवार से नेपियर में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना तय माना जा रहा है।
वॉटलिंग न्यूजीलैंड के दो ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। इसके अलावा उन्होंने पिछले शेफील्ड शील्ड मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।
तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। न्यूजीलैंड ने जहां डुनेडिन में खेला गया पहला टेस्ट मैच जीता था वहीं पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए वेलिंग्टन टेस्ट में जीत हासिल की थी।
तीसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार है : टिम मिशिंटोस, मार्टिन गुपटिल, डेनियल फ्लिन, रॉस टेलर, ब्रेडले वॉटलिंग, ग्रांट इलियट, ब्रेंडन मैक्लम, डेनियल विटोरी, डरेल टफी, इयान ओ' ब्रायन, क्रिस मार्टिन, जीतन पटेल और टिम साउथी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications