समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों को साफ तौर पर कहा है कि मेजबान टीम के खिलाफ मन में किसी प्रकार की शंका रखने की बजाय खिलाड़ी खुलकर अपने स्ट्रोक लगाने की कोशिश करें।
टीम प्रबंधन ने यह भी कहा है कि खराब क्षेत्ररक्षण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने कहा, "क्षेत्ररक्षण काफी अहम भूमिका निभा सकता है लिहाजा हमें किसी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा।"
कोलिंगवुड ने कहा कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अच्छे रिकार्ड को बनाए रखना चाहती है। 2008 में खेली गई पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।