मैक्लम का अर्धशतक, न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 21 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए थे। मैक्लम 65 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि गुपटिल ने 46 रन बनाए थे।
पारी की शुरुआत करने आए मैक्लम ने 61 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए हैं जबकि गुपिटल ने 58 गेंदें खेलते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा है।
न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज एरॉन रेडमंड के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया है। न्यूजीलैंड को यह झटका मोहम्मद आमेर ने दिया। एरॉन 21 रन के कुल योग पर आठ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर यूनुस खान के हाथों कैच हुए।
दोनों देशों के बीच पहली बार तटस्थ आयोजन स्थल पर खेली जा रही तीन मैचों की इस श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 138 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications