हैदराबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां वनडे मैच गुरुवार को हैदराबाद में खेला जाएगा.
सात मैचों की सिरीज़ में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं.
दोनों टीमों की कोशिश इस मुक़ाबले को जीतकर सिरीज़ में बढ़त हासिल करने की होगी.
भारत के लिए अच्छी ख़बर ये है कि गौतम गंभीर चोट से उबर गए हैं और खेलने के लिए तैयार हैं.
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की चिंता ये है कि उसे आधे खिलाड़ी किसी न किसी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं.
बावजूद इसके ऑस्ट्रेलियाई टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं.
इस मैच में सचिन तेंदुलकर पर सबकी निगाहें होंगी. वो 17 हज़ार रन से महज सात रन दूर हैं.
सिरीज़ शुरू होने से पहले उन्हें 17 हजार का आंकड़ा छूने के लिए 97 रन चाहिए थे.
लेकिन सचिन पिछले चार मैचों में 90 रन ही बना पाए.
भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को उनसे इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद है.
भारतीय खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, आशीष नेहरा, इशांत शर्मा, मुनाफ़ पटेल, सुदीप त्यागी और दिनेश कार्तिक.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
