गुवाहाटी में भी होगी रनों की बरसात : क्यूरेटर
सात मैचों की श्रृंखला का यह दूसरा दिन में खेला जाने वाला मुकाबला होगा। इसके लिए नेहरू स्टेडियम पूरी तरह तैयार है और असम क्रिकेट संघ के मुख्य क्यूरेटर ने कहा है कि रविवार को दर्शकों को एक बार फिर चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी।
एसीए के मुख्य क्यूरेटर सुनील बरुआ ने कहा कि बल्लेबाजों की मदद करने वाली पिच पर 300 रनों का स्कोर बड़ी आसानी से बन सकता है। बकौल बरुआ, "यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम असानी से 300 रन बना सकती है।"
बरुआ ने हालांकि कहने से इंकार किया कि इस पिच पर स्पिनरों और तेज गेंदबाजों में से किसे मदद मिलेगी? उन्होंने कहा, "मैं अनुमान नहीं लगाना चाहता। मेरा मानना है कि इस विकेट पर एक रोमांचक मैच होगा।"
सूर्यास्त जल्दी होने के कारण मैच को निर्धारित समय से आधे घंटे पहले शुरू किया जाएगा। एसीए ने कहा है कि मैच 8.30 बजे शुरू होगा और 4.10 पर समाप्त होगा। एसीए के मुताबिक गुवाहाटी में 4.37 पर सूर्यास्त होता है और मैच शुरू होने में देरी से दिक्कत हो सकती है।
इस बीच, छठे मुकाबले के लिए दोनों टीमें शुक्रवार दोपहर में यहां पहुंच गईं। शुक्रवार को टीमों ने अभ्यास नहीं किया। शनिवार सुबह अभ्यास सत्र आयोजित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications