इथोपिया के धावक ने जीती दिल्ली मैराथन
दिल्ली हाफ़ मैराथन इथोपिया के डेरिबा मिर्गा ने एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल किया.
उन्होंने 21 किलोमीटर की दूरी 59.54 मिनट में तय कर लगातार दूसरी बार इस दौड़ का पुरुष वर्ग का खिताब जीता.
महिला वर्ग में बाजी कीनिया की मैरी किटानी मारी. उन्होंने एक घंटे 6 मिनट व 54 सेकेंड में ये दौड़ पूरी की.
भारत की ओर से राजस्थान के दीपचंद सहारन और उत्तर प्रदेश की सुकन्या माली ने बाजी मारी.
पिछले चैंपियन मिर्गा घुटने की चोट के कारण हालांकि अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.
इथोपिया के ही इशेतु वेंडिमु दूसरे स्थान पर और कीनिया के विल्सन किपसांग तीसरे स्थान पर रहे.
भारत से राजस्थान के चुरू के रहने वाले दीपचंद सहारन पहले स्थान पर रहे.
उन्होंने एक घंटा चार मिनट का समय निकाला. बंगलुरु में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों में लगे दीपचंद का यह सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी है.
भारत के संतोष कुमार ने दूसरा और सोजी मैथ्यूज़ ने तीसरा स्थान हासिल किया.
ये तीनों वैसे 17वें, 18वें और 19वें स्थान पर रहे.
महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की सुकन्या माली ने एक घंटा 20 मिनट 11 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि गोरखपुर की अनुराधा सिंह दूसरे और आगरा की कमलेश बघेल तीसरे स्थान पर रही.
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान की मौजूदगी में विजेताओं को पुरस्कार बांटे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications