धीमी ओवर गति के कारण आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर जुर्माना
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विज्ञप्ति के मुताबिक मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने मेहमान टीम को इसके लिए दोषी पाया। ब्रॉड के मुताबिक आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके। इसके लिए आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग पर मैच फीस का 20 फीसदी और खिलाड़ियों पर 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया।
सात मैचों की श्रृंखला के चौथे मुकाबले में सोमवार को भारत को 24 रनों से हराकर आस्ट्रेलियाई टीम ने श्रृंखला में 2-2 की बराबरी कर ली है। भारतीय टीम ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 2 अक्टूबर को खेले गए तीसरे मुकाबले में उसे छह विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई थी।
पहला मैच वडोदरा में 25 अक्टूबर को खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने रोमांच से भरपूर यह मैच चार रन से जीता था जबकि नागपुर में 28 अक्टूबर को खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी। पांचवां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पांच नवंबर को खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications