चैम्पियंस ट्रॉफी : फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
जोहांसबर्ग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्थानीय न्यू वांडर्स मैदान पर शनिवार रात खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
कीवी टीम ने 234 रनों का लक्ष्य 47.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से ग्रांट इलॉयट ने सर्वाधिक 75 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान डेनियल विटोरी ने भी 41 रन बनाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 233 रनों का स्कोर खड़ा किया। उमर अकमल ने 55 और मोहम्मद यूसुफ ने 45 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से इयान बटलर ने चार और विटोरी ने तीन विकेट चटकाए। विटोरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications