प्रधानमंत्री ने टेलीविजन समाचार चैनलों के सम्पादकों से कहा, "मेरी शुभकामनाएं देश के सभी पुरुषों और महिलाओं के साथ है। भारत को विश्व कप जीतना चाहिए।"
यह पूछने पर कि भारतीय टीम में आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरे कुछ पसंदीदा खिलाड़ी हैं लेकिन मैं उनका नाम नहीं लूंगा।"
विश्व कप का आयोजन भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।