पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द नेशन' ने खबर दी है कि यूनुस अगले सप्ताह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट्ट से मुलाकात कर फिटनेस के साथ-साथ अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
पत्र ने पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी वसीम बारी के हवाले से लिखा है, "यूनुस को अपनी चोट का अच्छा ज्ञान है। वह आगामी श्रृंखला में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला बट्ट से उनकी मुलाकात के बाद ही हो सकेगा।"
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले यूनुस की अंगूली टूट गई थी। चोट के कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में नहीं खेल सके थे लेकिन इसके बाद वह चोटिल हालत में ही पूरे टूर्नामेंट में खेले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।