राष्ट्रमंडल खेल : मेलबर्न में प्राप्त पदक संख्या को पार कर गया भारत
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में प्राप्त हुई अपनी पदक संख्या को शनिवार को पार कर गया। मेलबर्न में भारत को कुल 50 पदक प्राप्त हुए थे, जबकि दिल्ली में हो रहे खेलों में अब तक भारतीय खिलाड़ी 54 पदक हासिल कर चुके हैं।
राष्ट्रमंडल खेल अभी पांच दिन और चलेंगे, लिहाजा भारत के खाते में और पदकों के आने की उम्मीद है।
भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही मेलबर्न (2006) की बनिस्बत अधिक स्वर्ण हासिल कर लिया है।
शनिवार शाम 6.30 बजे तक भारत 24 स्वर्ण, 16 रजत और 14 कांस्य पदक जीत चुका था। जबकि मेलबर्न में भारत कुल 22 स्वर्ण, 17 रजत और 11 कांस्य पदक ही हासिल कर पाया था।
भारत, मेलबर्न 2006 और मैनचेस्टर 2002, दोनों राष्ट्रमंडल खेलों में पदक संख्या के मामले में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर था।
मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजों ने सर्वाधिक 16 स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त किया था। इस बार दिल्ली के खेलों में निशानेबाजों ने पहले ही 12 स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीत लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications