Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चोटिल स्वान एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर (लीड-1)

स्वान पीठ की चोट के कारण आस्ट्रेलियाई दौरे को बीच में ही छोड़कर अब स्वदेश लौटेंगे।

स्वान आस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले, टीम के हरफनमौला खिलाड़ी टिम ब्रेसनन चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं।

स्वान ने 'बीबीसी स्पोर्ट्स' से कहा, " मेरे लिए यह बहुत दुख की बात है लेकिन मेरी पहली प्राथमिकता विश्व कप में खेलने की है।

हाल में सम्पन्न एशेज श्रृंखला के अंतर्गत स्वान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 विकेट चटकाए थे।

कोच एंडी फ्लावर ने कहा, "स्वान जल्द से जल्द स्वदेश के लिए रवाना होंगे। दुर्भाग्यवश, उनकी पीठ के निचले हिस्से में तनाव है जो घुटने की समस्या से संबद्ध है। उनके लिए अब घर लौटना ही अच्छा होगा ताकि वह विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौटें।"

स्वान ने आस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरे ट्वेंटी-20 मुकाबले में हिस्सा लिया था उसके बाद वह मेलबर्न में खेले पहले एकदिवसीय मुकाबले में उतरे थे लेकिन अगले दो एकदिवसीय मुकाबले में वह चोट के कारण नहीं उतर पाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 25, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+