पूर्व क्रिकेटरों ने डीडीसीए व बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया
भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तानों बिशन सिंह बेदी और दिलीप बेंगसरकर ने कोटला मैदान पर 12 से 24 महीने के प्रतिबंध के मंडरा रहे खतरे के बादलों के लिए डीडीसीए एवं बीसीसीआई को जिम्मेदार ठहराया।
बेदी ने कहा, "इस पिच को देखकर मुझे बेहद आश्चर्य हुआ, जिस पर कि एक भी रणजी ट्राफी का मैच नहीं खेला गया और उसे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए इस्तेमाल किए जाने का फैसला कर लिया गया। डीडीसीए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का यही समय है। चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 और भारत-आस्ट्रेलिया एकदिवसीय मैच के दौरान भी पिच की आलोचना हुई थी लेकिन इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया।"
पूर्व कप्तान वेंगसरकर ने कहा, "यह शर्म की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए इस प्रकार का पिच तैयार किया गया। इसके लिए बीसीसीआई की पिच समिति जिम्मेदार है और डीडीसीए भी जवाबदेही से पीछे नहीं भाग सकती।"
पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी रसेल अर्नोल्ड ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को गंभीर कदम उठाने चाहिए। उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए कोटला पर प्रतिबंध लगाया जाना एक आदर्श कदम होगा।"
ज्ञात हो कि खराब पिच के चलते डीडीसीए एवं बीसीसीआई की चौतरफा आलोचना हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि आईसीसी कोटला मैदान पर 12 से 24 महीने का प्रतिबंध लगा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications