For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आस्ट्रेलिया ने भारत को 24 रनों से हराया (लीड-11)

By Staff

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने 49.2 ओवर में 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम भी 46.4 ओवर में 226 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 40, हरभजन सिंह ने 31 और वीरेंद्र सहवाग ने 30 रन बनाए।

भारत का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में गिरा। अपनी टीम को तूफानी शुरुआत देने वाले सहवाग 19 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 30 रन बनाकर डगलस बोलिंगर की गेंद पर शेन वॉटसन के हाथों लपके गए। भारत का यह विकेट सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 40 रन के कुल योग पर गिरा।

दूसरे विकेट के रूप में विराट कोहली (10) पेवेलियन लौटे। गौतम गंभीर के स्थान पर टीम में शामिल किए गए कोहली ने 16 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया। उनका विकेट 78 रन के कुल योग पर गिरा।

सचिन तेंदुलकर 68 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन बनाकर हारित्ज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। युवराज सिंह 21 गेंदों में 12 रन बनाकर रन आउट हो गए।

भारत का पांचवां विकेट 145 के कुल योग पर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के रूप में गिरा। धौनी ने 46 गेंदों में दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए। सुरेश रैना 30 गेंदों में 17 रन बनाकर हारित्ज की गेंद पर बोल्ड हो गए। रवींद्र जडेजा 21 गेंदों में सात रन बनाकर रन आउट हो गए।

इससे पहले, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीता और मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। खराब शुरुआत से उबरते हुए मेहमान टीम शेन वॉटसन, रिकी पोंटिंग, कैमरून व्हाइट और माइकल हसी के प्रयासों के कारण एक समय अच्छी स्थिति में दिख रही थी लेकिन अंतिम 10 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने चुस्ती दिखाते हुए 49.2 ओवरों में 250 रन पर उसके सभी बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखा दी।

आस्ट्रेलिया की ओर से व्हाइट ने सर्वाधिक 62 रनों का योगदान दिया जबकि पोंटिंग ने 52 रनों की कप्तानी पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने 49 और माइकल हसी ने 40 रन बनाए। व्हाइट ने 71 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया।

पोंटिंग ने अपनी 59 गेंदों की तेज पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का तथा वॉटसन ने 52 गेंदों पर छह चौके लगाए। हसी ने भी तेज पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का जड़ा। इन चारों के आउट होने के बाद मानो मेहमान टीम भरभरा गई। तू चल मैं आया की तर्ज पर सभी बल्लेबाज पेवेलियन लौटते रहे।

इस श्रंखला में अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज शान मार्श (5), मोएसिस हेनरिक्स (6), मिशेन जानसन (8), ग्राहम मानोउ (7), पीटर सिडल (1) और बोलिंगर (0) ने निराश किया। नेथन हारित्ज नौ रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की ओर से आशीष नेहरा ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके जबकि हरभजन सिंह को दो और युवराज सिंह को एक सफलता मिली। आस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज-पोंटिंग, मानोउ, बोलिंगर और व्हाइट रन आउट हुए।

सात मैचों की श्रृंखला में अब भारत और आस्ट्रेलिया दो-दो मैच जीतकर बराबरी पर हैं। पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रन से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी। तीसरे मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+