आइवरी कोस्ट में अस्पताल बनवाएंगे द्रोगबा
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक आइवरी कोस्ट के सबसे धनी लोगों में शुमार द्रोगबा अपने देश में गरीब बच्चों की दयनीय स्थिति से बेहद चिंतित हैं और यही कारण है कि उन्होंने यह अस्पताल बनवाने का फैसला किया है।
अस्पताल के लिए जमीन देख ली गई है और जल्द ही उस पर काम शुरू जाएगा। दो मंजिले अस्पताल में मुख्य रूप से गरीब और बेसहारा बच्चों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। 150 से 200 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के अगले साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।
अपने नाम पर बनने वाले अस्पताल के निर्माण के लिए द्रोगबा ने एक सहायतार्थ संस्था बनाई है, जिसे उन्होंने दिदिर द्रोगबा फाउंडेशन नाम दिया है।
आइवरी कोस्ट की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान द्रोगबा अपने देश में बेहद लोकप्रिय हैं। लोग कम उम्र में शोहरत और अपार धन कमाने की उनकी कामयाबी को लेकर हमेशा चर्चा करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications