समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक ऑटोस्पोर्ट पत्रिका द्वारा कराए गए मतदान के दौरान तमाम ग्रां पी चालकों से यह पूछा गया था कि वे किसे 1950 में शुरू हुई फार्मूला वन चैम्पियनशिप का महानतम चालक मानते हैं।
चालकों ने तीन बार विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले सेन्ना को इस सूची में सबसे ऊपर रखा। सेन्ना की 1994 में इमोला ग्रां पी के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी।
सेन्ना ने यह सम्मान हासिल करने की दौड़ में जर्मनी के चालक माइकर शुमाकर और जिम क्लार्क, जैसी स्टीवर्ट तथा स्ट्रीलिंग मॉस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।