सचिन की इल्तजा के बाद सरिता देवी की मदद को आगे आये सोनोवाल
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की इल्तजा के बाद अब खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने खुलकर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के अध्यक्ष चिंग कूओ वू से मुक्केबाज सरिता देवी के लिए मदद की गुहार लगाई है।
सोनोवाल ने अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के अध्यक्ष चिंग कूओ से कहा कि वो एक बार फिर से महिला मुक्केबाज सरिता देवी के बारे में फिर से सोच लें और हमारे अनुरोध पर सरिता देवी पर लगाए गए अस्थायी निलंबन को रद्द कर दें क्योंकि सरिता देवी ने अपने किये पर माफी मांग ली है इसलिए एआईबीए को उनके साथ सहानभूति दिखानी चाहिए।
सोनोवाल ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, "मैं आपसे निवेदन करना चाहूंगा कि सरिता देवी बेहद साधारण पृष्ठभूमि को ध्यान में रखा जाए, जहां से उन्होंने कठिन मेहनत के बल पर खेल में इस मुकाम को हासिल किया है। उन पर लगा निलंबन उनसे प्रभावित हो उनके जैसे बनने की लालसा पाले दूसरे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मनोबल गिराने वाला साबित होगा।"
सरिता देवी बेहद साधारण पृष्ठभूमि को ध्यान में रखा जाए
इसी वर्ष दक्षिण कोरिया के इंचियोन में संपन्न हुए एशियाई खेलों के दौरान विवादित सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद सरिता देवी ने पदक समारोह के दौरान कांस्य पदक लेने से इनकार कर दिया, जिसके कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एआईबीए ने उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
सरिता ने बड़ी मुश्किलों से अपना मुकाम बनाया है
मालूम हो कि अभी हाल ही में सचिन ने खेल मंत्री से मिले थे और उससे पहले उन्होंने सरिता देवी के लिए एक खत भी खेल मंत्रालय को लिखा था कि मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं अच्छी तरह से सरिता की मनोदशा को समझ सकता हूं। वो इस समय जिस मानसिक आघात से गुजर रहीं होंगी उससे उनके आने वाली जिंदगी पर भी असर पड़ सकता है कि इसलिए फिलहाल खेल मंत्रालय एक बार फिर से अपने फैसलों पर विचार करे ताकि हम एक होनहार औऱ दिग्गज खिलाड़ी के हूनर को ना खोएं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
