Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईटीएफ: अंकिता ने सागरिका को हराया

नई दिल्ली। शीर्ष वरीयता प्राप्त अंकिता भांबरी ने स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में सागरिका फड़के को हराकर टॅर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

डीएलटीए परिसर में मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में अंकिता ने सागरिका को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से शिकस्‍त दी। मैच के दौरान अंकिता ने फड़के को एक बार भी हावी होने का मौका नहीं दिया।

प्रेरणा भांबरी बाहर

एक तरफ अंकिता भांबरी ने प्री-क्‍वार्टरफाइनल में कदम रखा तो दूसरी ओर उनकी चचेरी बहन प्रेरणा भांबरी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

प्रेरणा को स्विट्जरलैंड की स्टेफाने थेलेर ने सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। भारत की एक अन्य खिलाड़ी श्वेता सोलंकी को भी हार का सामना करना पड़ा। श्वेता को आस्ट्रिया की क्वालीफाईंग खिलाड़ी नताशा ब्रेडल ने 6-4, 7-5 से शिकस्‍त दी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+