Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंदन शतरंज में विश्‍वनाथन आनंद की हार

लंदन। विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को आज अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने लंदन शतरंज क्लासिक के चौथे दौर में हरा दिया। लगातार 11 ड्रा खेलने वाले आनंद को यह हार काफी महंगी पड़ सकती है। वह अब नौ खिलाडि़यों के राउंड राबिन टूर्नामेंट में संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गए। इससे पहले मास्को में ताल मेमोरियल टूर्नामेंट में उन्होंने नौ बाजियां ड्रा खेली थी।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक से ड्रा खेला। वह इंग्लैंड के ल्यूक मैकशेन के साथ शीर्ष पर हैं। दोनों के चार दौर के बाद आठ अंक हैं। नकामूरा तीसरे स्थान पर हैं जबकि क्रामनिक चौथे और आरोनियन पांचवें स्थान पर हैं। नाइजेल छठे स्थान पर है। दूसरे मुकाबले में नाइजेल शार्ट ने माइकल एडम्स को हराया।

आनंद ने सफेद मोहरों से खेलते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन से ड्रा खेला। आनंद उसी तरीके से शुरूआत करते हुए काले मोहरों से शुरूआत करते हैं लेकिन इस बार कार्लसन ने भारतीय दिग्गज के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए बाजी ड्रा करा ली थी। दोनों खिलाड़ी के बीच बाजी 28 चालों के बाद ड्रा हो गई थी। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी लेवोन आरोनियन छह खिलाड़ियों के डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+