फेब्रेगार्स के गोल की बदौलत स्पेन पहुंचा फाइनल में

By Belal Jafri
दोनेत्स्क। गत चैंपियन स्पेन ने एक बार फिर साबित कर दिया की यूरोपीय फुटबाल का बादशाह वही है जहाँ स्पेन ने यूरो कप के सेमीफाइनल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ज्ञात हो की अपने निर्धारित और अतिरिक्त समय में कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व चैम्पियन स्पेन ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से परास्त कर यूरो कप-2012 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब फाइनल में स्पेन का मुकाबला जर्मनी और इटली के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। बीती रात निर्घारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई और मैच अतिरिक्त समय में खिंच गया। उसके बाद भी मैच में कोई गोल नहीं हुआ।

इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में स्पेन के लिए एंड्रेस इनिस्ता, गेरार्ड पिक्यू, गर्सिया सर्जियो और फ्रांसिस फेब्रेगार्स ने गोल किए। पुर्तगाल की ओर से क्लेपर पेपे और लुईस नानी ने गोल किए जबकि फिलिप जोओ और एडुआर्डो ब्रूनो गोल करने से चूक गए।

इसस पहले पुर्तगाली डिफेंस ने गेंद को गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचने दिया। टूर्नामेंट में तीन गोल कर गोल्डन बूट की होड़ सबसे आगे चल रहे रोनाल्डो को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वे उन्हें भुनाने में असफल रहे। मैच के दौरान पुर्तगाल के पांच और स्पेन के तीन खिलाडियों को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। पुर्तगाल को स्पेन के सात के मुकाबले 10 बार गोल पोस्ट पर हमला बोला।

आपको बताते चलें की स्पेन के लिए ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी था क्योंकि पूरा देश यूरो जोन में आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और इस समय स्पेन भारी दबाव कि गिरफ्त में है इस समय स्पेनिश लोग खर्चो में कटौती की वजह से खासे दुखी भी हैं ऐसे में फुटबाल खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचकर अपने देश को थोड़ी सी खुशी देने की कोशिश की। हालांकि पुर्तगाल भी कर्ज के घोर संकट में है लेकिन इस टीम के खिलाड़ी अपने देश को यह सुनहरा उपहार नहीं दे सके।

Story first published: Thursday, June 28, 2012, 11:41 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+