खिलाडि़यों को धमका रही हॉकी इंडिया: धनराज पिल्लै
नयी दिल्ली। हाकी इंडिया पर खिलाडि़यों को विश्व सीरिज हॉकी से दूर रहने के लिये धमकाने पर आरोप लगाते हुए करिश्माई स्टाइकर धनराज पिल्लै ने आज कहा कि वह खेलमंत्री अजय माकन से अनुरोध करेंगे कि भारतीय हॉकी की बेहतरी के लिये इस लीग के आयोजन में मदद करें। धनराज ने कहा कि हॉकी इंडिया ने 12 खिलाडि़यों के लीग से हटने के बारे में बताया है लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि खिलाडि़यों को धमकाकर ये कार्रवाई की जा रही है।
सारे खिलाड़ी लीग में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं खेलमंत्री अजय माकन से अनुरोध करूंगा कि भारतीय हाकी की बेहतरी के लिये इस लीग के सुचारू आयोजन में मदद करें। मैं हाकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा से भी कहना चाहता हूं कि यह लीग भारतीय खिलाडि़यों की भलाई के लिये है लिहाजा इसमें रोड़ा पैदा ना करें।
चार ओलंपिक खेल चुके धनराज विश्व सीरिज हाकी के जरिये वापसी करेंगे और कर्नाटक लायंस टीम के लिये खेलेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं कैरियर के शीर्ष पर था और भारतीय हाकी का पोस्टर ब्वाय कहलाता था, तब भी मैने कभी 20.25 लाख का करार नहीं किया। इस लीग से खिलाडि़यों को इतनी कमाई का मौका मिल रहा है जो मैने 30 साल में कभी नहीं देखी तो हाकी इंडिया को क्या परेशानी है जो खिलाडि़यों को एशियाई चैम्पियंस टाफी जीतने पर 25000 रूपये ईनाम दे रहा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications