क्रिकेट विश्व कप : लड़खड़ाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी सम्भली (लीड-4)
नेथन मैक्लम 73 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि कप्तान डेनियल विटोरी 18 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच आठवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके विस्फोटक बल्लेबाज मैक्लम 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर तेज गेंदबाज शॉन टेट की गेंद पर जेसन क्रेजा के हाथों लपके गए। मैक्लम का विकेट 20 के योग पर गिरा।
मार्टिन गुपटिल ने 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए। गुपटिल को शेन वाटसन ने बोल्ड किया। गुपटिल का विकेट 40 के योग पर गिरा। राइडर और गुपटिल ने दूसरे विकेट के लिए 20 रन जोड़े।
जेसी राइडर 31 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 25 रन बनाकर मिशेल जानसन की गेंद पर ब्रैड हैडिन के हाथों लपके गए। राइडर ने रॉस टेलर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े। राइडर का विकेट 66 के योग पर गिरा।
हरफनमौला जेम्स फ्रेंकलिन और स्कॉट स्टायरिस बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। फ्रेंकलिन को जानसन ने जबकि स्टायरिस को टेट ने हैडिन के हाथों कैच करवाया।
टेलर ने 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए। टेट ने टेलर को बोल्ड किया। टेलर का विकेट 73 के योग पर गिरा। जेमी हाओ ने 47 गेंदों पर एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। हाओ को स्टीवन स्मिथन ने पगबाधा आउट किया। हाओ ने नेथन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े।
आस्ट्रेलिया की ओर से टेट ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके हैं जबकि जानसन ने दो विकेट और वाटसन और स्मिथ के खाते में एक-एक विकेट गया है।
दोनों टीमों को ग्रुप 'ए' में रखा गया है और दोनों का यह दूसरा लीग मैच है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में केन्या को 10 विकेट से हराया था वहीं आस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 91 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications