आस्ट्रेलियन ओपन : डुल्को और पेनेता को महिला युगल खिताब
पेनेता और डुल्को ने शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रूस की मारिया किरिलेंको और बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका की जोड़ी को कड़े संघर्ष के बाद 2-6, 7-5, 6-1 से पराजित किया।
खास बात यह है कि पेनेता और डुल्को किसी ग्रैंड स्लैम आयोजन के फाइनल में पहली बार पहुंची और पहले ही प्रयास में खिताब जीतने में सफल रहीं।
इस जीत ने युगल मुकाबलों में डुल्को की प्रतिष्ठा बढ़ा दी है। वह विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त युगल खिलाड़ी हैं जबकि पेनेता का क्रम दूसरा है।
शुक्रवार को पुरुषों के एकल वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। इसमें ब्रिटेन के एंडी मरे का सामना स्पेन के डेविड फेरर से होना है। इस मुकाबले के विजेता का सामना सर्बिया के नोवाक जोकोविक के साथ होगा, जिन्होंने गुरुवार को मौजूदा चैम्पियन रोजर फेडरर की चुनौती समाप्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications