Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जयसूर्या श्रीलंकाई टीम से बाहर

विश्व के सबसे अनुभवी एकदिवसीय बल्लेबाज जयसूर्या का नाम श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं है। बांग्लादेश में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका के अलावा भारत और बांग्लादेश की टीमें हैं।

गौरतलब है कि 40 वर्षीय जयसूर्या ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे किए हैं। जयसूर्या अब तक 444 एकदिवसीय मैचों में 11,825 रन बना चुके हैं।

बांग्लादेश में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए आल राउंडर एंजेलो मैथ्यूज, टीम के मुख्य गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और दिलहारा फर्नाडो के चोटिल होने की वजह से उनके नामों पर विचार नहीं किया गया।

श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है-

कुमार संगकारा (कप्तान और विकेटकीपर), तिलकरत्ने दिलशान (उपकप्तान), उपुल थरंगा, थिलन समरवीरा, थिलना कंदाबी, चमारा सिल्वा, लाहिरू थिरीमाने, थिसेरा परेरा, मुथूमुदालिगे पुष्पकुमारा, मलिंगा बंडारा, सुराज रनदिव, थिलन तुषारा, सुरंगा लकमाल, नुआन कुलसेकरा और चनाका वेलागेदारा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+