कोटला का पिच संवारने का जिम्मा अब फिर से राधेश्याम के हाथों में

By Staff

बहरहाल, उनकी नियुक्ति पर अंतिम मुहर दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की कार्यकारी समिति लगाएगी।

डीडीसीए के प्रवक्ता रवि जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि डीडीसीए की वार्षिक आमसभा ने राधेश्याम को कोटला मैदान का मुख्य पिच क्यूरेटर बनाए जाने का फैसला सर्वसम्मति से किया।

इस फैसले के बारे में आईएएनएस ने जब राधेश्याम से पूछा तो उन्होंने कहा, "इस पिच पर बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मैं फिलहाल इससे छेड़छाड़ नहीं करूंगा। इस पर कुछ लीग मैच खेले जाने के बाद मैं अपना काम आरंभ करूंगा।"

उन्होंने कहा, "फरवरी महीने से मैं इस पिच पर काम करना आरंभ कर दूंगा और एक महीने के भीतर इसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए तैयार कर दूंगा।"

राधेश्याम ने कहा, "सत्र की शुरुआत में तैयार किए गए इस पिच पर भरोसा किया जाना गलत था। इसे पानी से और सींचने की जरूरत थी। ऐसा नहीं किए जाने के कारण ही रविवार को इसने असामान्य व्यवहार किया और परिस्थितियां मैच खेलने के विरूद्ध हो गईं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, December 29, 2009, 7:51 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+