पाकिस्तान स्क्वॉश टीम के प्रशिक्षक बने जनशेर खान
अंतर्राष्ट्रीय स्क्वॉश में लंबे समय तक शिखर पर रह चुके जनशेर का लक्ष्य अगले वर्ष अगस्त में होने वाले बेल्जियम में विश्व जूनियर टूर्नामेंट में पाकिस्तान को व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा का खिताब दिलाना है।
पाकिस्तान स्क्वॉश महासंघ (पीएसएफ)जनशेर को प्रशिक्षक पद पर नियुक्त कर इस खेल में अपना खोया हुआ गौरव हासिल करना चाहता है।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने जनशेर के हवाले से लिखा है, "हम स्क्वॉश में प्रतिभाओं के मामले में किसी भी देश से बेहतर हैं। हमें पाकिस्तान को स्क्वॉश में आगे लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा।"
जनशेर ने कहा, "मेरा पहला लक्ष्य पाकिस्तान को विश्व जूनियर टूर्नामेंट की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में चैम्पियन बनाना है।
24 वर्ष पहले पाकिस्तान को अंतिम बार विश्व जूनियर स्क्वॉश का खिताब दिलाने वाले जनशेर ने कहा, "हमने 1986 के बाद से अब तक इस खिताब पर कब्जा नहीं जमाया है।"
इससे पहले, पाकिस्तान ने कई ऐसे स्क्वॉश खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन खिलाड़ियों में जहांगीर खान, जनशेर और हाशिम खान का नाम शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications