For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Australian Open 2019: कैरोलिना से हारकर खत्म हुआ सेरेना विलियम्स का सफर

नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद बाहर हो गईं हैं। सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए सेरेना का मुकाबला अंतिम 8 में चेक गणराज्य की सातवीं वरीय कैरोलिना फ्लिस्कोवा से हुआ जिन्होंने सेरेना को 6-4, 4-6 7-5 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अपने रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर देख रही सेरेना के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन का यह सफर यहीं पर खत्म हो गया है।

कैरोलिना ने भी इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी जान लड़ा दी। हालांकि उनके पास दूसरे सेट में ही मैच को खत्म करने का सुनहरा मौका था लेकिन सेरेना ने वापसी करते हुए यह सेट जीतकर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। लेकिन उसके बाद चेक खिलाड़ी ने तीसरे सेट में बेहतरीन वापसी करते हुए 7-5 से जीत हासिल कर मैच भी जीत लिया। अब कैरोलिना का अगला मुकाबला सेमीफाइनल में जापान की चौथी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका के साथ होगा। नाओमी ने भी अपने क्वार्टर फाइनल मैच में स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी।

इससे पहले सेरेना का अब तक का सफर ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार रहा था। उन्होंने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी। 37 साल की सेरेना ने इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट क सर्वकालिक 24 ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने की ओर अपने कदम बढ़ा दिए थे। आपको बता दें कि पुरुष टेनिस दिग्गज में रोजर फेडरर भी बाहर हो चुके हैं।

Story first published: Wednesday, January 23, 2019, 11:21 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+