राष्ट्रमंडल खेल घोटाला : आस्ट्रेलियाई कम्पनी ने बकाए का दावा किया
कम्पनी ने कहा है कि आयोजन समिति ने खराब-प्रदर्शन का बहाना करके उसकी करार की राशि का भुगतान नहीं किया है। ग्रेट बिग इवेंट्स के अलावा नौ ऐसी विदेशी कम्पनियां हैं, जिनका भुगतान कथित खराब-प्रदर्शन के आधार पर रोक लिया गया है।
बीते सप्ताह खेलों के दौरान अपनी सेवाएं देने वाली हॉलैंड की एक कम्पनी इंफोस्ट्राडा स्पोर्ट्स ने भी दावा किया था कि आयोजन समिति ने खराब-प्रदर्शन का बहाना करके उसे अब तक 618,000 डॉलर का भुगतान नहीं किया है।
आस्ट्रेलियाई कम्पनी के प्रबंध एवं क्रिएटिव निदेशक ग्रेग बोमैन ने कहा, "हमने ओलम्पिक सहित 55 खेल आयोजनों में काम किया है। 16 साल की इस कम्पनी पर इससे पहले कभी भी खराब प्रदर्शन का आरोप नहीं लगा है। हम नहीं समझ पा रहे हैं कि आयोजन समिति ने किस आधार पर हमारा भुगतान रोका है।"
कम्पनी का आरोप है कि आयोजन समिति ने उसके साथ जो मूल करार किया था, उसका कई बार उल्लंघन किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने खेलों से हाथ खींच लिया था और करार भी खत्म कर दिया था लेकिन खेलों से 17 दिन पहले आयोजन समिति उससे एक बार फिर सम्पर्क किया और पूर्वनिर्धारित करार के तहत ही काम और भुगतान होने का भरोसा दिलाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications