Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विदेशी एथलीटों को खूब भाया ताजमहल (फोटो सहित)

उन्होंने ताजमहल देखकर कहा, "आश्चर्यजनक है! मैं अपनी भावनाएं प्रकट नहीं सकता! इसके बारे में मैंने किताबों में पढ़ा था और चित्र देखा था, लेकिन यहां आकर इसे देखा, वाकई अद्भुत है!"

राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने भारत आए एथलीटों में केलाई अकेले नहीं हैं, जिन्हें 17वीं सदी में बने इस प्रेम के प्रतीक संगमरमरी स्मारक ने मंत्रमुग्ध किया हो।

विशेष रेलगाड़ियों से आगरा पहुंचे 350 में से अधिकांश विदेशी एथलीट एवं अधिकारी, खासकर केन्यावासी उल्लास से भरे नजर आए।

केलाई ने कहा कि तीन से 14 अक्टूबर तक चले राष्ट्रमंडल खेलों के बाद आगरा में दिनभर बिताना बहुत अच्छा अनुभव रहा। भारतीय अधिकारियों का अपनापन भरा व्यहार प्रशंसनीय है।

एथलीट ने आईएएनएस से कहा, "यह यात्रा काफी आनंददायक रही। भोजन भी बहुत लजीज मिला। मैंने भारतीय लोगों में बहुत ही अपनापन और सौहर्द देखा।"

विशेष रेलगाड़ी से आने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों में मलेशिया, ब्रिटेन और जाम्बिया के लोगों ने ताजमहल का पूरा आनंद लिया।

ताज देखने के बाद और रेलवे स्टेशन लौटने से पहले उन्होंने शोभायात्रा के रूप में भ्रमण किया जो काफी मनोहारी और मनोरंजक रहा। अंत में भारी सुरक्षा के बीच वे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

विदेशी महमानों को देखने के लिए सड़कों के किनारे लोग कतार में खड़े रहे।

भारतीय रेलवे की ओर से चलाई गई 'कॉमनवेल्थ गेम्स एक्सप्रेस' ने शनिवार को नौवां और अंतिम फेरा लगाया।

इस विशेष रेलगाड़ी का परिचालन छह अक्टूबर को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ था। इस एक्सप्रेस ने 3,500 एथलीटों एवं अधिकारियों को 198 किलोमीटर दूर आगरा का सैर कराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+