Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जयवर्धने का दोहरा शतक, मोटेरा टेस्ट पर श्रीलंका ने कसा शिकंजा (लीड-5)

तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण जयवर्धने की बल्लेबाजी रही। चायकाल के बाद उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह उनका छठा दोहरा शतक है। खेल खत्म होने तक माहेला जयवर्धने 204 और प्रसन्ना जयवर्धने 84 रनों पर नाबाद थे। माहेला ने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान 339 गेंदों का सामना किया और 17 चौके व एक छक्का लगाया। प्रसन्ना ने 84 रनों की आपनी पारी में 186 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए। दोनों बल्लेबाजों के समक्ष भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए।

दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 275 रनों से आगे खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने तीसरे दिन जल्द ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। जयवर्धने ने पहले अर्धशतक पूरा किया और फिर भोजनकाल के बाद शतक जड़ दिया। चायकाल के बाद माहेला ने अपना दोहरा शतक पूरा किया।

तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम को थिलन समरवीरा के रूप में पहला झटका लगा। समरवीरा 70 रनों के निजी स्कोर पर ईशांत शर्मा का शिकार बने। भोजनकाल से ठीक पहले मेहमान टीम को एक और झटका उस समय लगा जब एंजेलो मैथ्यूज 17 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हो गए।

इससे पहले खेल के दूसरे दिन तिलकरत्ने दिलशान के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 275 रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+