मुंबई में खेला जाएगा 2011 विश्व कप का फाइनल
इस प्रतिष्ठित आयोजन के एक सेमीफाइनल मुकाबला चंडीगढ़ के करीब मोहाली में स्थित पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर खेला जाएगा। मोहाली में कुल तीन मैच खेले जाएंगे।
भारत के हिस्से कुल 29 मैच आए हैं। इनमें से तीन मुंबई में होंगे। इसके अतिरिक्त अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता और नागपुर को भी मैचों की मेजबानी का मौका मिलेगा।
अहमदाबाद को एक क्वार्टर फाइनल सहित तीन मैचों का आयोजन का मौका मिला है जबकि दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरू, नागपुर और कोलकाता के हिस्से सर्वाधिक चार-चार मैच आए हैं। इनमें से एक मैच भारत का होगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भारत को 21 मैचों की मेजबानी करनी थी लेकिन पाकिस्तान को मेजबानों की सूची से हटाए जाने के बाद उसके हिस्से आने वाले 14 मैचों में से आठ भारत के हिस्से में जुड़ गए।
श्रीलंका को कुल 12 मैचों की मेजबानी करनी है जबकि बांग्लादेश आठ मैचों का आयोजन करेगा। पाकिस्तान को हटाए जाने के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश के हिस्से आने वाले मैचों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications