चैम्पियंस ट्रॉफी : सेंचुरियन में दिखा 'पंटर ब्रिगेड' का जलवा (लीड-1)
आस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य मिला था। सेुंचरियन की पिच को देखते हुए इस स्कोर को अच्छा माना जा रहा था। मैदान में बैठे हजारों दर्शकों को यही उम्मीद थी कि एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। परंतु पंटर के नाम मशहूर आस्ट्रेलियाई कप्तान और हरफनमौला वाटसन ने इस मैच को एकतरफा बना दिया।
रिकी पोंटिग की अगुवाई वाली टीम ने लक्ष्य को 41.5 ओवरों में मात्र एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। वाटसन ने 132 गेंदों का सामने करते हुए 10 चौकों और सात छक्कों की मदद से 136 रन बनाए। पोंटिंग ने भी 115 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलियाई टीम को एक मात्र झटका टिम पेन के रूप में लगा जो महज चार रन बनाकर ग्राहम ओनियंस की गेंद पर पेवेलियन लौट गए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 47.4 ओवरों में 257 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। इंग्लैंड की ओर से टिम ब्रेसनन ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने तीन और ब्रेट ली व वाटसन ने दो-दो विकेट चटकाए। वाटसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications