वस्त्रों के आकर्षण पर भारी पड़ते हैं बॉलीवुड स्टार : वरुण बहल
वरुण मानते हैं कि फिल्मी सितारों की चमक के आगे दर्शक वस्त्रों की सुंदरता को नजरअंदाज कर देते हैं। यही कारण है कि वरुण ने आगे से कभी भी अपने शो में फिल्मी सितारों को रैंप पर नहीं उतारने का फैसला कर लिया है।
वरुण ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मैं आगे से कभी भी अपने शो में बॉलीवुड सितारों को रैंप पर नहीं उतारूंगा। वे दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं, जिससे कि दर्शक वस्त्रों की सुंदरता और एक फैशन डिजायनर के असल काम को ठीक से नहीं देख पाते।"
वरुण की दोस्त और फिल्मी अभिनेत्री नेहा धूपिया वरुण के इस विचार से बहुत ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखतीं। उनका मानना है कि वरुण द्वारा बनाए गए कपड़े शानदार हैं।
बकौल नेहा, "वरुण द्वारा तैयार वस्त्र शानदार हैं। उन्हें सही मायने में कॉचर कहा जा सकता है। उनके वस्त्रों में भारतीय-जापानी कला के दर्शन होते हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications