हम सीजीएफ के साथ कोई टकराव नहीं चाहते : कलमाडी
कलमाडी ने कहा कि वह लंदन में होने वाली आगामी बैठक के दौरान सीडीएफ प्रमुख माइकल फेनेल के साथ बातचीत कर विवाद का कारण बने सभी मुद्दों का हल निकालने का प्रयास करेंगे।
कलमाडी शुक्रवार को 'क्वींस बैटन रिले' के आयोजन के असवर पर 29 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लंदन रवाना हुए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह इस आशा के साथ जा रहे हैं कि सारे मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे।
कलमाडी ने कहा, "हम किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहते। मैं फेनेल से बातचीत कर सारे मुद्दों का हल निकालने का प्रयास करुं गा। मैं दावे के साथ तो नहीं कह सकता लेकिन हम सबकी इच्छा है कि हमारी मेजबानी में राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य आयोजन हो।"
उल्लेखनीय है कि कलमाडी ने सीजीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन हूपर को भारत भेजने के सीजीएफ अध्यक्ष के फैसले का विरोध किया है। कलमाडी ने हूपर को वापस बुलाने को कहा था लेकिन फेनेल ने इससे इंकार कर दिया है।
हूपर को तैयारियों पर नजर रखने के लिए भारत भेजा गया है। कलमाडी चाहते हैं कि हूपर के स्थान पर सीजीएफ किसी अन्य अधिकारी को भारत भेजे लेकिन फेनेल इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसे लेकर फेनेल और कलमाडी के बीच वाक्युद्ध छिड़ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications